सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Republic Day: Market decorated with tricolor, buyers gathered

गणतंत्र दिवस : तिरंगे से सजे बाजार, उमड़े खरीदार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Republic Day: Market decorated with tricolor, buyers gathered
शहर के बाजार में सजी तिरंगे की दुकान।  
विज्ञापन
महराजगंज। गणतंत्र दिवस समाराेह के लिए शहर में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। बाजार भी गणतंत्र पर्व के लिए तैयार है, तिरंगे एवं अन्य संबंधित उत्पादों की दुकानें बाजारों में लग गई हैं। लोग इन झंडे, हैंडबैंड, रिबन और टोपी आदि की खरीदारी कर रहे हैं। बच्चे गणतंत्र दिवस को लेकर खासे उत्साहित दिख रहे हैं।
Trending Videos

गणतंत्र दिवस पर स्कूलों व कॉलेजों के साथ शहर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए बाजार भी पूरी तरह से सज गया है। बाजार में हर तरफ तिरंगे ही तिरंगे नजर आ रहे हैं। अलग-अलग साइज के तिरंगों के अलावा विभिन्न प्रकार के ब्रोच, हैंडबैंड, रिबन, कैप आदि उत्पादों की भरमार है। साथ ही छात्राओं और युवतियों के बीच तिरंगे की तरह दिखने वाले दुपट्टों की मांग अधिक है। स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों के लिए बच्चों के साथ परिजन खरीदारी करने निकल रहे हैं। कई लोगों ने वाहनों में भी तिरंगा झंडा लगा लिया है। स्कूलों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की वजह से कुछ लोग बच्चों के लिए तिरंगा ड्रेस भी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज रोड पर दुकान लगाने वाले अमित अग्रहरी ने बताया कि वे कई सालों से गणतंत्र दिवस पर प्रयोग में आने वाले सामानों की दुकान लगाते हैं। गणतंत्र दिवस के दो दिन पहले इन सामानों बिक्री शुरू हो जाती है। स्कूल कॉलेजों में आयोजित कार्यक्रमों के लिए लोग सजावट के लिए सामान खरीद कर ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed