सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rural consumers are upset due to extension in booking deadline

Maharajganj News: बुकिंग की समय सीमा बढ़ने से ग्रामीण उपभोक्ता परेशान

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Rural consumers are upset due to extension in booking deadline
नौतनवा गैस एजेंसी कार्यालय पर बुकिंग कराने को जुटी लोगों की भीड़ एवं एजेंसी के जिम्मेदार के साथ
विज्ञापन
लाइन में लगने के बावजूद गैस नहीं मिल पा रही है रसोई गैस
Trending Videos

होम डिलीवरी न होने से लोगों को 12 किमी दूर जाना पड़ रहा है गैस एजेंसी
धानी बाजार। रसोई गैस की होम डिलीवरी न होने और बुकिंग की समय सीमा 45 दिन करने से ग्रामीण क्षेत्र के गैस उपभोक्ताओं को बहुत परेशानी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए किसी भी कंपनी ने होम डिलीवरी शुरू नहीं की है। ऐसे में लोगों को लाइन में लगाकर इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बाद भी लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रही है।
होम डिलीवरी नहीं होने से किसान, व्यापारी से लेकर नौकरी पेशा वाले सभी लोग परेशान हैं। नौकरीपेशा लोगों का कहना है कि गैस लेने के लिए छुट्टी लेकर जाना पड़ रहा है। बावजूद इसके कोई गारंटी नहीं है कि गैस मिल ही जाएगी। धानी क्षेत्र के अधिकांश उपभोक्ता आनंदनगर स्थित इंडेन गैस एजेंसी से जुड़े हैं। क्षेत्र से गैस एजेंसी की दूरी 12 किलोमीटर है। इसके अलावा क्षेत्र में एचपी की दो अन्य गैस एजेंसियां संचालित हैं, मगर किसी ने भी होम डिलीवरी सेवा शुरू नहीं की है। क्षेत्र के शैलेन्द्र सिंह, राजू अग्रहरि, सुरेश अग्रहरि, सत्यलक्ष्मी देवी, शशि भाई कपूर, मोनू राईनी, इसरार अहमद आदि का कहना है कि होम डिलीवरी नहीं होने से हम लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े परिवार में एक महीना भी नहीं चलता सिलिंडर
ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग की समय सीमा 45 दिन करने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। परिवार बड़ा होने की वजह से कई घरों में एक गैस सिलेंडर एक महीना भी नहीं चल पाता है। ऐसे में लोगों को पारंपरिक ईंधन साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। साथ ही रसोई गैस के लिए लाइन में खड़े होना पड़ रहा है।
सोनौली के ग्रामीण क्षेत्र में समस्या जस की तस

खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में रसोई गैस की समस्या जस की तस है। हरदीडाली, खनुआ, कैथवलिया उर्फ बरगदही, महुअवा, सुंडी, बरगदवा उर्फ गनवरिया आदि गांवों के उपभोक्ताओं में ज्यादातर का कनेक्शन इंडेन गैस एजेंसी नौतनवा का है। बहुत कम उपभोक्ता सोनौली इंडेन गैस एजेंसी से जुड़े हैं। नौतनवा इंडेन गैस एजेंसी पर ऑनलाइन बुकिंग कराने के दो दिन बाद एजेंसी पर पर्ची कटाने के लिए लाइन में खड़े केएम त्रिपाठी, धर्मदेव, सुभाष और संतलाल का कहना है कि काफी तकलीफ की स्थिति है। बावजूद इसके जिम्मेदार समस्या समाधान के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रहे हैं। संवाद

वर्जन
---------------------

दो-तीन से गैस के लिए दौड़ रहे हैं फिर भी गैस नहीं मिल सकी है। इसके कारण पढ़ाई भी बाधित हो रही है। होम डिलीवरी होने से हमें बहुत सहूलियत थी।
-सत्यम, धानी बाजार

----------------------------
होम डिलीवरी बंद होने और बुकिंग की समय सीमा बढ़ने से गैस के लिए बहुत परेशानी हो रही है। 12 किलोमीटर आने-जाने में ही थकान होने लगती है। उम्र के हिसाब से शारीरिक कार्य क्षमता कम होने के कारण अब घंटों लाइन में लगना संभव नहीं है।
-अर्जुन अग्रहरि, व्यवसायी

--------------------------
नौसागर स्थित एचपी गैस का उपभोक्ता हूं। छुट्टी लेकर गैस के लिए भागदौड़ करनी पड़ रही है, फिर भी गैस नहीं मिल पा रही है। गैस के लिए एजेंसी जाने पर जवाब मिलता है कि बुकिंग की समय सीमा बढ़ने के कारण निर्धारित समय पर ही गैस मिलेगी।
-अंशु सिंह, कोईलाडाड

----------------------
होम डिलीवरी नहीं होने से व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। गैस के लिए दुकान बंद कर 12 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन की समय सीमा खत्म होनी चाहिए।
-राकेश कुमार अग्रहरि, कपड़ा व्यवसायी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed