{"_id":"6a6fa8254877fa57d9041af8","slug":"secondary-level-sports-competitions-will-kick-off-with-archery-maharajganj-news-c-206-1-go11002-182564-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तीरंदाजी से माध्यमिक खेल स्पर्धाओं का होगा आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तीरंदाजी से माध्यमिक खेल स्पर्धाओं का होगा आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। छह अगस्त से जिले में माध्यमिक खेल स्पर्धाओं का आगाज जिला स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा के साथ होगा। पूरे अगस्त महीने की बात करें तो कुल छह जनपद स्तरीय स्पर्धाओं का आयोजन होना है जिसे जीतने के बाद मंडल खेलने का अवसर मिलेगा। इसबार माध्यमिक स्पर्धा की तीन श्रेणी तय है। 14 वर्ष, 17 वर्ष व 19 वर्षीय वर्ग में होगी
माध्यमिक स्कूल स्तरीय खेल स्पर्धाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी होने के बाद स्कूल स्तरीय स्पर्धाओं का दौर समाप्त हो चुका है और अब जनपद स्तरीय स्पर्धाओं के लिए स्कूलों के नाम तय हो गये हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के जनपदीय क्रीड़ा सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बालक व बालिका वर्ग की तीन- तीन श्रेणियों में प्रतिभाग करने का अवसर इस बार बोर्ड ने तय किया है। छह अगस्त को तीरंदाजी की जनपद स्तरीय स्पर्धा जनता इंटर कॉलेज पुरंदरपुर में होगा। इसी दिन जूडो व ताइक्वांडो स्पर्धा रूपनारायण सर्वहितकारी इंटर कालेज बसंतपुर में होगी। 11 अगस्त को हैंडबॉल एलबीएस इंटर कालेज मथुरा नगर में और 12 अगस्त को बैडमिंटन सेठ आनंद राम जयपुरिया इंटर कालेज आनंद नगर, 13 अगस्त को फुटबॉल महात्मा गांधी इंटर कालेज सिसवां, 20 अगस्त को कुश्ती संत लाल इंटर कालेज देवीपुर में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि जनपद स्तरीय स्पर्धा में ब्लॉक स्तर के विजेता प्रतिभाग करेंगे।
माध्यमिक स्कूल स्तरीय स्पर्धा छह अगस्त से जिले में शुरू हो रही है। कुल छह स्पर्धाएं अगस्त में होंगी जिसके विजेता मंडल स्पर्धा में भाग लेंगे। माध्यमिक के प्रत्येक विद्यार्थी को दो खेलों में प्रतिभाग कराना अनिवार्य है। इसके लिए प्रधानाचार्यो को निर्देश दिए गये हैं। प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज।