फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sonauli Nagar Panchayat accused of harassment by issuing an unlawful eviction notice.

Maharajganj News: नपं सोनौली पर बेदखली का विधि विरुद्ध नोटिस जारी कर उत्पीड़न करने का आरोप

Sun, 02 Aug 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Sonauli Nagar Panchayat accused of harassment by issuing an unlawful eviction notice.
नौतनवा। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को नगर पंचायत सोनौली के सुभाष नगर वार्ड निवासी लोग नौतनवा तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने तहसीलदार कर्ण सिंह को पत्र सौंप नगर पंचायत के जिम्मेदारों पर बेदखली संबंधित विधि विरुद्ध नोटिस जारी कर उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने बताया कि नागरिक प्रिंस पटेल, महेंद्र, जितेंद्र, अजय कुमार, कपिलाल, शांति, उषा, अमीरुन निशा, अब्दुल रहमान, शहीदुन्निशा, कलावती, पूजा आदि लोग विगत 2006 से ही सोनौली क्षेत्र में स्थित खलिहान की भूमि पर अपना पक्का आवास बनाकर सपरिवार रह रहे हैं। नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा इन लोगों से नियमित गृहकर एवं जलकर की वसूली भी की जाती है। आरोप है कि अब इस बीच अचानक सोनौली नगर पालिका के जिम्मेदारों द्वारा विधि विरुद्ध रूप से सभी लोगों को एक नोटिस जारी कर मकान खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ितों का कहना है कि यदि उन्हें बेदखल कर दिया गया तो वह लोग बेघर हो जाएंगे। लोगों ने तहसीलदार कर्ण सिंह से मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed