फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SP observed the Constitution Honour Pillar Foundation Day and pledged to safeguard the Constitution.

Maharajganj News: सपा ने मनाया संविधान मान-सम्मान स्तंभ स्थापना दिवस, संविधान रक्षा का लिया संकल्प

Mon, 27 Jul 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
SP observed the Constitution Honour Pillar Foundation Day and pledged to safeguard the Constitution.
महराजगंज। गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज के सभागार में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से संविधान मान-सम्मान स्तंभ स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान एवं आरक्षण की रक्षा का संकल्प लेते हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि आज से तीन साल पहले प्रदेश के सभी पार्टी कार्यालयों में संविधान मान-सम्मान स्तंभ की स्थापना कराई गई थी। उस समय पार्टी ने संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा का संकल्प लिया था। उसी क्रम में रविवार को पूरे प्रदेश के साथ जनपद में भी स्थापना दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहें। कार्यक्रम को समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, डॉ. राजेश यादव, डॉ. एसएस पटेल, प्रणय गौतम, आनंद निषाद, हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, अजय गुप्ता तथा लल्ला गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, विजय यादव, नौशाद आलम, रामचंद्र बौद्ध, यज्ञदत्त पासवान, सुमन ओझा, मक्खू प्रसाद व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed