फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   UP becomes the first state to provide cashless medical treatment facilities to teachers.

Maharajganj News: यूपी पहला राज्य जहां शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा

Mon, 27 Jul 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 27 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
UP becomes the first state to provide cashless medical treatment facilities to teachers.
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का आंबेडकर सभागार में देखा गया लाइव प्रसारण
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ आगरा जिले में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले के विकास भवन के आंबेडकर सभागार में देखा गया। इस मौके पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि उप्र देश का पहला राज्य है जहां पर शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया गया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से आज उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों और उनके आश्रितों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दिया गया है। इसके तहत पांच लाख तक निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक के साथ एमओयू किया गया है। किसी दुर्घटना की दशा में परिवार को दुर्घटना बीमा का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन

विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षो में प्रधानमंत्री तथा नौ वर्षो में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भारत का नवनिर्माण हुआ है। प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख तक निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया। शिक्षक और उनके परिवार को इलाज की सुविधा मिलेगी। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले। विकास से लेकर सुरक्षा तक देने का काम मुख्यमंत्री कर रहे है। सबका साथ सबका विकास के साथ सरकार काम कर रही है। विधायक सैय्यदा खातून ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ के अवसर पर सभी शिक्षकों को बधाई दी। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह महत्वपूर्ण काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, सीडीओ बलराम सिंह, परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव, एसपी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed