{"_id":"6a666a15dbffbbbe700d4e20","slug":"two-indians-arrested-with-injections-used-for-intoxication-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-182070-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नशे में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन के साथ दो भारतीय गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नशे में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन के साथ दो भारतीय गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
ठूठीबारी। भारतीय सीमा क्षेत्र से नशीली दवा लेकर नेपाल गए दो युवकों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा रहने वाले हैं।
नेपाल लुंबिनी प्रदेश प्रहरी कार्यालय दांग व जिला पुलिस कार्यालय नवलपरासी की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिला की भारतीय सीमा क्षेत्र से दो युवक बाइक से नशीली इंजेक्शन लेकर नेपाल में सप्लाई करने के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस संयुक्त टीम के साथ नवलपारसी के पालीनंदन स्थित वार्ड नंबर पांच पहुंची।
पुलिस टीम गेरमा स्थित दक्षिण उत्तर सड़क पर आ जा रहे वाहनों की चेकिंग करने लगी। इसी दौरान एक भारतीय नंबर प्लेट लगी बाइक आती हुई दिखाई दी। जवानों ने बाइक की जांच की तो झोले में रखा काले रंग के प्लास्टिक में 494 एम्पुल डाइजीपाम, फेनरगान, बुरेनोरफीन नशीली इंजेक्शन बरामद हुआ।
विज्ञापन
इस संबंध में नवलपरासी पुलिस कार्यालय सूचना अधिकारी डीएसपी मदन थापा ने बताया कि भारत के बरगदवा थाना क्षेत्र ग्राम पिपरा निवासी सबरे आलम और ग्राम मोहनापुर निवासी एक नाबालिग को पकड़ा गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।