फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Speeding tractor crashes into bridge; disaster averted.

Maharajganj News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पुल से टकराया, टला हादसा

Mon, 03 Aug 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Speeding tractor crashes into bridge; disaster averted.
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के झनझनपुर-सिंदुरिया मुख्य मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार से चल रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पुल से टकरा गया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया लेकिन दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। संयोग अच्छा रहा कि दुर्घटना के समय पुल के पास कोई राहगीर या अन्य वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर तेज गति से सिंदुरिया की ओर जा रहा था। कसमरिया गांव के पास पुल के निकट पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर सीधे पुल से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल स्थिति संभालते हुए मार्ग पर आवागमन सुचारु कराया।फिलहाल इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed