फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SSB seizes 304 kg of Chinese garlic.

Maharajganj News: एसएसबी ने 304 किलो चाइनीज लहसुन किया जब्त

Sun, 02 Aug 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
SSB seizes 304 kg of Chinese garlic.
निचलौल। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की टीम ने शनिवार तड़के 304 किलोग्राम चाइनीज लहसुन बरामद किया। हालांकि एसएसबी को देखकर तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर फरार हो गए। बरामद लहसुन को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद सीमा शुल्क कार्यालय निचलौल को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

एसएसबी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 4:40 बजे सूचना मिली कि सीमा चौकी शीतलापुर के कार्यक्षेत्र में ग्राम लक्ष्मीपुर के निकट सीमा स्तंभ संख्या 503 एवं 504 के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 100 मीटर भारतीय क्षेत्र में स्थित गन्ने के खेत में नेपाल से तस्करी कर लाया गया लहसुन छिपाकर रखा गया है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही निगरानी शुरू कर दी गई। इस दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्ति खेत की ओर आते दिखाई दिए। जवानों ने उन्हें घेरने का प्रयास किया लेकिन एसएसबी को देखते ही वे मौके पर रखे बोरे छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान मौके से 16 बोरे चाइनीज लहसुन बरामद हुए। प्रत्येक बोरे में 19 किलोग्राम लहसुन था। इस प्रकार कुल 304 किलोग्राम लहसुन जब्त किया गया। एसएसबी ने मौके पर ही फर्द बरामदगी एवं जब्ती की कार्रवाई पूरी करते हुए बरामद माल को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय निचलौल के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed