{"_id":"69dd5a0b18d5b0d02707360f","slug":"teaching-will-be-done-as-per-the-timetable-in-council-schools-maharajganj-news-c-206-1-go11002-175324-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परिषदीय स्कूलों में समय सारिणी से होगा पठन-पाठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परिषदीय स्कूलों में समय सारिणी से होगा पठन-पाठन
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा महानिदेशक के पत्र पर बीएसए का आदेश
1500 से अधिक परिषदीय स्कूलों का जिले में संचालन
महराजगंज। जिले के 1500 से अधिक परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई अब पूरी तरह समय सारिणी के अनुरूप होगी। प्रधानाध्यापक शिक्षकों की उपलब्धता के अनुसार समय सारिणी तय करेंगे। इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारियों को देने के साथ आनलाइन भी करेंगे। बीएसए की तरफ से इसके आदेश जारी हुए हैं। जिसके मुताबिक प्रत्येक विषय की कक्षा 40 मिनट की होगी, जबकि 30 मिनट का भोजन अवकाश अनिवार्य होगा।
परिषदीय स्कूलों में भी अब पठन- पाठन समय सारिणी के हिसाब से होगी। बदली व्यवस्था नये शिक्षा सत्र से प्रभावी की गई है। इसके तहत कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए सप्ताह में एक दिन डिजिटल कक्षा का समय भी तय रहेगा। इसमें खान एकेडमी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पढ़ाई होगी।
सामुदायिक सहभागिता के डीसी विवेक पांडेय ने बताया इससे बच्चों की समझ और सीखने की क्षमता को और बेहतर किया जा सकेगा। उक्त व्यवस्था को प्रभावी करने के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से 11 बिंदुओं पर आधारित निर्देश पत्र आया है।
शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए परिवर्तन
सदर बीईओ अंकिता सिंह ने बताया कि इस बदलाव का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और गुणवत्ता में सुधार लाना है। विद्यालय अवधि के पहले 15 मिनट प्रार्थना सभा, योग और छात्र उपस्थिति के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके बाद विषयवार कक्षाएं संचालित होंगी। मध्याह्न भोजन के लिए 30 मिनट का समय तय है, जिसमें बच्चों को बैठाकर भोजन कराना और फिर से कक्षा में लाना शामिल है। दैनिक और साप्ताहिक शिक्षण योजना को लागू करते हुए पाठ्यक्रम पूरा कराया जाएगा। संदर्शिका, कार्यपुस्तिका और टीएलएम किट्स का भी प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना है।
वर्जन
शिक्षा महानिदेशक बेसिक के निर्देश क्रम में 16 अप्रैल तक सभी परिषदीय स्कूलों में नई समय सारिणी तय कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया गया है। इससे पढ़ाई में नियमितता आएगी। साथ ही साथ शिक्षा का स्तर भी मजबूत होगा।
-रिद्धि पांडेय, बीएसए, महराजगंज
Trending Videos