{"_id":"6a2094af0d5334b4a40a3b2c","slug":"technical-information-about-the-gst-portal-was-provided-to-traders-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-178564-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: व्यापारियों को दी गई जीएसटी पोर्टल की तकनीकी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: व्यापारियों को दी गई जीएसटी पोर्टल की तकनीकी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर राजकर भवन में बुधवार को व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जीएसटी कर दाताओं को जीएसटी पोर्टल की तकनीकी बारीकियों, ई इनवॉइसिंग, सुगम रिटर्न फाइलिंग, आईटीसी तथा नियम 14ए के नए प्रावधानों से व्यावहारिक रूप से अवगत कराना था।
कई व्यापारियों ने जीएसटी से संबंधित प्रश्न पूछे, जिसका समुचित उत्तर तत्काल अधिकारियों ने दिया। इस दौरान व्यापारियों ने ई वे बिल के साथ वाहनों पर टोल से मुक्ति, ब्याज 18 फीसद से घटाकर 12 फीसद करने, पंजीकृत व्यापारियों के लिए 5 लाख तक कैशलेस इलाज जैसी कई अन्य मांगे भी रखीं। व्यापारियों ने यह आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री व राज्यकार विभाग का पूरा सहयोग करते हुए अधिक से अधिक कर जमा करेंगे।
अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि भविष्य में इस प्रकार के आयोजन महराजगंज में समय समय पर कराए जाएंगे, ताकि सरकार की योजनाओं और दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ व्यापारियों को मिल सके। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों के अलावा व्यापार मंडल के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में व्यापारी और अधिवक्तागण उपस्थित रहे।