{"_id":"6a67ae30e2cc468baf099594","slug":"the-number-of-patients-suffering-from-dehydration-and-fever-has-increased-due-to-the-change-in-weather-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182090-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मौसम में बदलाव से डिहाइड्रेशन और बुखार के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मौसम में बदलाव से डिहाइड्रेशन और बुखार के मरीज बढ़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी भीड़, सोमवार को 1454 मरीजों का हुआ उपचार
महराजगंज। जिले में लगातार बदल रहे मौसम का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। तेज धूप, उमस और बीच-बीच में मौसम में हो रहे बदलाव के कारण डिहाइड्रेशन और बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1454 मरीजों ने पहुंच कर अपना जांच कराया।
जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार इन दिनों डिहाइड्रेशन के प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, जबकि बुखार से पीड़ित 120 से 140 मरीज इलाज के लिए ओपीडी में आ रहे हैं। एक सप्ताह पहले इन मरीजों की संख्या 60-70 और 90-100 थी। इसके अलावा कमजोरी, उल्टी, दस्त और वायरल संक्रमण से ग्रसित मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। मौसम के उतार-चढ़ाव के चलते बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि गर्मी और उमस के कारण शरीर में पानी की कमी तेजी से हो रही है। ऐसे में लोगों को धूप में निकलने से बचना चाहिए और यदि बाहर जाना जरूरी हो तो शरीर को पूरी तरह ढककर निकलें। उन्होंने सलाह दी कि घर से निकलने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर जाएं तथा दिनभर तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। उन्होंने खुले में बिकने वाले कटे हुए फल और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों से बचने की अपील की। साथ ही हरी सब्जियों को अच्छी तरह धोकर, उबालकर या पकाकर ही खाने की सलाह दी ताकि संक्रमण से बचा जा सके।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि रविवार को ओपीडी बंद रहने के कारण सोमवार को मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही। सोमवार को कुल 1,454 मरीजों ने जिला अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया।