सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The older the car, the higher the fitness charge.

Maharajganj News: जितनी पुरानी गाड़ी उतना अधिक लगेगा फिटनेस चार्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The older the car, the higher the fitness charge.
विज्ञापन
महराजगंज। परिवहन विभाग ने अधिक पुरानी गाड़ियों का संचालन रोकने व प्रदूषण को कम करने के लिए व्यावसायिक वाहन (एटीएस) ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन से कराने के निर्देश जारी किया है। साथ ही फिटनेस चार्ज भी बढ़ाया है। नए निर्देश के तहत जितनी पुरानी गाड़ी उतना अधिक फिटनेस चार्ज वसूल किया जाएगा।
Trending Videos

परिवहन विभाग ने 15 साल या इससे अधिक पुराने वाहनों के फिटनेस शुल्क में 10 से 20 गुना तक इजाफा किया है। भारी वाहन 10 साल से अधिक पुराने होने पर फिटनेस कराना मंहगा होगा। बहुत पुराने वाहनों का फिटनेस शुल्क इसलिए बढ़ाया गया है कि लोग पुरानी गाड़ियों का संचालन खुद ही बंद कर दें। 20 वर्ष से पुराने व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस फीस 2,500 से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दी गई है। 10 से 15 साल, 15 से 20 साल और 20 साल से ज्यादा पुराने वाहनों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडियम श्रेणी के लिए शुल्क 1,800 से बढ़कर 22,000, कार व अन्य हल्के वाहनों का फिटनेस शुल्क पांच से बढ़ाकर 17,000 रुपये तक कर दिया गया है। 20 साल पुराने दोपहिया वाहन का फीस 600 से बढ़कर 1500 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed