फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ticket window closed; passengers forced to travel without tickets.

Maharajganj News: टिकट खिड़की बंद, बिना टिकट यात्रा को मजबूर हुए यात्री

Mon, 03 Aug 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Ticket window closed; passengers forced to travel without tickets.
अड्डा बाजार। गोरखपुर-नौतनवा रेलखंड के नईकोट हाल्ट स्टेशन का टिकट काउंटर रविवार की सुबह बंद मिला। जिससे करीब सुबह सवा छह बजे टिकट लेने पहुंचे यात्रियों को वापस होना पड़ गया। इससे यात्रियों ने आक्रोश व्यक्त किया, वहीं कुछ यात्री बिना टिकट ही यात्रा के लिए मजबूर हुए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुबह पैसेंजर ट्रेन संख्या 75116 डाउन नौतनवा से गोरखपुर जा रही थी। उस ट्रेन से सफर करने को नईकोट हॉल्ट पर यात्री टिकट के लिए परेशान थे। ट्रेन स्टेशन पर पहुंचने के बावजूद टिकट काउंटर बंद ही रहा। ऐसे में परेशान यात्री बिना टिकट लिए ही ट्रेन में सवार हो गए। यात्री कपिल गुप्ता, राम उजागिर गुप्ता ने कहा कि टिकट खिड़की बंद थी और ट्रेन स्टेशन पर आ गई। ऐसे में मजबूर होकर सभी को बिना टिकट ही ट्रेन में सवार होना पड़ा। इसको लेकर वाणिज्य अधीक्षक नौतनवा अनिल कुमार ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed