सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Traders devised a strategy to declare Sunday as a weekly holiday.

Maharajganj News: व्यापारियों ने रविवार को साप्ताहिक बंदी घोषित करने की बनाई रणनीति

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Traders devised a strategy to declare Sunday as a weekly holiday.
विज्ञापन
सहूलियत और एकजुटता की मिसाल पेश करने को सभी का सहयोग अपेक्षित : संतोष जायसवाल
Trending Videos


नौतनवा। व्यापारी नेता संतोष जायसवाल एवं राजाराम जायसवाल के नेतृत्व में व्यापार मंडल से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में व्यापार एवं व्यापारी हित से जुड़े कई बिंदुओं पर परिचर्चा करते हुए नगर के समस्त व्यापारियों से रविवार को साप्ताहिक बंदी घोषित करने की रणनीति बनाई गई।

व्यापारी नेता संतोष जायसवाल एवं राजाराम जायसवाल ने कहा कि हम सभी की एकजुटता ही संगठन और व्यापारियों को ताकत प्रदान करती है। एक-दूसरे के सहयोग से ही इसे आगे भी कायम रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हित को देखते हुए ही सप्ताह में एक दिन बंदी होनी चाहिए, इससे न सिर्फ सभी को सहूलियत मिलेगी बल्कि पूरे प्रदेश में व्यापारियों के एकता की मिसाल को लेकर भी बेहतर संदेश जाएंगे। यदि सभी की सहमति बनी तो रविवार को साप्ताहिक बंदी का दिन घोषित किया जाएगा। इस दौरान व्यापारी नेता संतोष जायसवाल, राजाराम जायसवाल, सुधाकर जायसवाल, ओमप्रकाश वर्मा, उमाशंकर जायसवाल, राधेश्याम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed