फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two crocodiles spotted in the Jharhi River.

Maharajganj News: झरही नदी में दिख रहे दो मगरमच्छ

Tue, 28 Jul 2026 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Two crocodiles spotted in the Jharhi River.
भरगाही गांव के सटे पुरब झरही नदी मे दिखा मगरमच्छ ग्रामीण भयभीत
ठूठीबारी। झरही नदी में एक सप्ताह से रह रहकर दो मगरमच्छ दिख रहे हैं। इससे भरगाही गांव के लोगों में भय का माहौल है। पड़ोसी मुल्क नेपाल के पहाड़ों से निकली झरही उर्फ प्यास नदी भारतीय सीमा क्षेत्र के भरगाही गांव के पूरब होकर बहती है। क्षेत्र के मुन्ना चौधरी, दुर्विजय चौधरी, हरींद्र चौधरी, दीनदयाल चौहान, लोरीक साहनी, प्रद्मुम्न चौहान, हरीराम चौहान, सोनू, उमेश चौधरी ने बताया कि भरगाही गांव से सटे पूरब झरही उर्फ प्यास नदी बहती है। बीते छह से सात दिनों से गांव से सटे उत्तर नदी में दो मगरमच्छ दिख रहे हैं, जिससे डर बना हुआ है की कहीं मगरमच्छ पानी से निकलकर रात के अंधेरे में गांव में न घुस जाए। वहीं गांव के लोगों ने अपने घर-समाज के लड़कों को नदी की तरफ न जाने व उसमें नहाने से मना कर दिया है। इस संबंध में रेंजर अजीत कुमार ने बताया कि वनकर्मियों को मौके पर भेजकर रेस्क्यू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed