{"_id":"6a6e54e3622ff50730037ddb","slug":"two-sisters-die-of-snakebite-grief-engulfs-the-household-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-182464-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सांप के डसने से दो सगी बहनों की मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सांप के डसने से दो सगी बहनों की मौत, घर में मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। क्षेत्र के छितही बुजुर्ग में पांच दिन पूर्व झोपड़ी में सो रही दो सगी बहनों को सांप ने डस लिया था। दोनों बहनों का इलाज अस्पताल में चल रहा था। एक बहन की मौत सोमवार को ही हो गई थी, जबकि दूसरी बहन की मौत शनिवार को दिन में हो गई। सूचना घर के लोगों को मिला तो कोहराम मच गया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के छितही बुजुर्ग निवासी मोलहू की दो बेटिया वंदना 12 व प्रिया नौ वर्ष रविवार की रात में घर के सामने बनी झोपड़ी में सोई थीं। परिजन के अनुसार, रात में करीब दो बजे दोनों बहनों को सांप ने डस लिया। जिसकी जानकारी दोनों ने कुछ देर बाद परिजन को दी। तब तक दोनों बहनों की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बहनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर एक दिन बाद प्रिया की मौत हो गई। वहीं दूसरी बहन वंदना की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। जहां शनिवार को दिन में वंदना ने भी दम तोड़ दिया। दोनों बहनों की मौत से पूरा परिवार टूट गया। दो सगी बहनों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। बच्चियों के पिता पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं। सूचना पर वह भी घर पहुंचे हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सीपी सिंह ने बताया कि एक ही परिवार की दो बहनों की मौत से पूरा गांव स्तब्ध है।