फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Volunteers were shown the live broadcast of the PM's 'Drug-Free Youth' program.

Maharajganj News: स्वयंसेवकों को पीएम के नशा मुक्त युवा कार्यक्रम का दिखाया गया सीधा प्रसारण

Mon, 03 Aug 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Volunteers were shown the live broadcast of the PM's 'Drug-Free Youth' program.
नौतनवा। नगर स्थित राजीव गांधी पीजी काॅलेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानंद इकाई के स्वयंसेवकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त युवा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के कार्यवाह प्राचार्य जय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि जुआ व नशा आदि जैसे खराब लत में फंसकर युवाओं को कभी भी अपने उद्देश्य से भटकना नहीं चाहिए। इससे न सिर्फ वह अपना और परिवार का बल्कि देश का भी भविष्य बर्बाद कर रहे होते हैं। आप सभी अपनी ऊर्जावान शक्तियों का सार्थक दिशा में ही उपयोग करें ताकि आगे चलकर राष्ट्र के युवाओं की भूमिका पूरी दुनिया में एक मिसाल के रूप में उभर कर सामने आए। कार्यक्रम के दौरान कालेज के कार्यवाह प्राचार्य जय प्रकाश त्रिपाठी, रमेश चौधरी, व्यास शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश प्रजापति, डॉ. अर्चना पाण्डेय, आशुतोष, रविशंकर, कशिश, सुरुचि आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed