{"_id":"6a52a496f46b795f7e013b50","slug":"youth-arrested-while-heading-to-nepal-with-smack-via-a-mountain-trail-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-181019-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पगडंडी के रास्ते स्मैक लेकर नेपाल जा रहा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पगडंडी के रास्ते स्मैक लेकर नेपाल जा रहा युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली। नेपाल सीमा पर शनिवार को एसएसबी 66वीं वाहिनी और सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी भारत से नेपाल की ओर इलेक्ट्रिक स्कूटी से पगडंडी मार्ग के रास्ते जा रहा था।
एसएसबी 66वीं वाहिनी के डंडा हेड को विशेष सूचना टीम को सूचना मिली कि सीमा स्तंभ संख्या 519 से करीब 100 मीटर भारतीय क्षेत्र में स्थित फरेनी गांव के पास से एक व्यक्ति मादक पदार्थ की तस्करी करने नेपाल जाने वाला है। सूचना मिलते ही कंपनी प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने सोनौली पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की। जांच के दौरान भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी में उसके पास से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सलमान निवासी कोल्हुई बताया। सोनौली के कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।