सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth arrested with stolen bike, sent to jail

Maharajganj News: चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with stolen bike, sent to jail
विज्ञापन
नौतनवा। कस्बे के नवीन मंडी के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नौतनवा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।
Trending Videos

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नौतनवा पुलिस कस्बे के नवीन मंडी के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक के साथ जा रहा है। इस दौरान युवक बाइक लेकर आ गया। पुलिस ने युवक को रोककर कागजात मांगा तो वह कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाया। संदेह होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने चोरी की बाइक कबूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि नौतनवा कस्बे से बाइक चोरी हुई थी। बाइक चोरी का प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही थी। शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी शेषमणि भारती उर्फ गोलू निवासी लाला टोला टेड़वा थाना घुघली को बाइक के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed