सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   1.50 crore rupees were collected from buses in ten days.

Mahoba News: दस दिन में बसों से बरसे 1.50 करोड़ रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 11 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
1.50 crore rupees were collected from buses in ten days.
विज्ञापन
महोबा। रोडवेज की नई और पुरानी बसों के जरिए चालक व परिचालकों की मेहनत ने विभाग की होली को हैप्पी कर दिया है। दस दिन तक चले विशेष अभियान में निगम की बसों ने राजस्व में डेढ़ करोड़ रुपये डाले हैं। होली पर हुई आय का हिसाब-किताब लगाने के बाद अफसरों ने अपने कर्मचारियों की पीठ थपथपाई है। बताया कि 10 दिन में बसों से करीब चार लाख किलोमीटर से अधिक की यात्रा कराई गई और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।
Trending Videos

होली पर्व पर अधिक से अधिक राजस्व प्राप्त करने के उद्देश्य से 28 फरवरी से नौ मार्च तक विशेष अभियान चलाया गया। इसमें चालकों, परिचालकों का विशेष सहयोग रहा। महोबा डिपो प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि होली पर्व पर विशेष अभियान के दौरान रोजाना करीब 100 बसों को अलग-अलग रूटों पर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दस दिनों के अंदर करीब एक लाख 61 हजार यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया। बसों ने चार लाख किलोमीटर से अधिक की यात्रा करते हुए यात्रियों से डेढ़ करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया।
बताया कि वर्तमान समय में महोबा डिपो में निगम की 122 और 15 अनुबंधित बसें हैं। बसों के संचालन के लिए 235 चालक व 275 परिचालक तैनात हैं। चालकों व परिचालकों ने होली पर अवकाश न लेते हुए बसों का संचालन किया। इससे विभाग को यह राजस्व प्राप्त करने में सफलता हासिल हुई। निगम की ओर से सभी कर्मचारियों की सराहना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed