सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Soil testing process completed, construction work to begin soon

Mahoba News: मृदा परीक्षण की प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 11 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Soil testing process completed, construction work to begin soon
विज्ञापन
महोबा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जनपद महोबा में दो राजकीय इंटर कॉलेज और दो राजकीय हाईस्कूल की बिल्डिंग निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मृदा परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जल्द ही भवन कराने का काम शुरू होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को गांव में ही आसानी से शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।
Trending Videos



ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत पिपरामाफ व बघारी में राजकीय इंटर कॉलेज स्वीकृत हुआ है। यहां 2.19 करोड़ की लागत से प्रत्येक स्कूल भवन का निर्माण कराया जाएगा। जबकि ब्लॉक जैतपुर की ग्राम पंचायत स्यावन और बगवाहा में राजकीय हाईस्कूल स्वीकृत हुआ है। यहां 1.46 करोड़ की लागत से स्कूल भवन तैयार कराया जाएगा। इससे छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा। आईओएस प्रेमचंद का कहना है कि समग्र शिक्षा के तहत इन विद्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है। भवन बनने के बाद स्यावन व बगवाहा में हाईस्कूल और पिपरामाफ व बघारी में इंटरमीडिएट की कक्षाओं का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed