{"_id":"69b06a782505bba3930db5d5","slug":"bike-rider-collides-with-truck-dumper-on-highway-condition-critical-mahoba-news-c-225-1-mah1012-123218-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक-डंपर से टकराया बाइक सवार, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक-डंपर से टकराया बाइक सवार, हालत नाजुक
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर छानी मोड़ के पास सोमवार की रात एक ओवरलोड ट्रक की सामने से गलत साइड से आ रहे डंपर से भिड़ंत हो गई। तभी पीछे आ रहा बाइक सवार भी ट्रक से टकराकर घायल हो गया। घायल को अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचे वाहनों को एक किनारे से धीरे-धीरे निकलवाया। बावजूद इसके हाईवे पर करीब चार घंटे तक जाम की स्थिति रही। हालांकि, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मौके से नहीं हटाया जा सका।
जनपद हमीरपुर के निवादा निवासी शशिभूषण सिंह (32) छानीकला गांव में रिश्तेदारी में रहकर खेती-किसानी करता है। सोमवार की रात 10 बजे वह खाना खाने के लिए बाइक से छानी मोड़ के पास स्थित ढाबा जा रहा था। उसके आगे गिट्टी लदा एक ट्रक जा रहा था। कानपुर-सागर हाईवे पर जैसे ही ट्रक चालक छानी मोड़ के पास पहुंचा तो सामने कानपुर की ओर से आ रहे खाली डंपर चालक ने अपनी गाड़ी गलत साइड में कर दी और ऐसे में ट्रक और डंपर में सीधी टक्कर हो गई। तभी शशिभूषण सिंह की बाइक भी ट्रक से टकरा गई। इससे वह घायल हो गया।
हादसे के बाद ट्रक व डंपर चालक वाहन छोड़कर भाग गए। तब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल शशिभूषण को सीएचसी पहुंचाया। इस दौरान जाम की वजह से हाईवे पर रात 10 बजे से लेकर दो बजे तक वाहनों की आवाजाही रही। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं हादसे में घायल शशिभूषण को जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया है।
छानी मोड़ बना ब्लैक स्पॉट पर निगरानी में लापरवाही
कबरई। कानपुर-सागर हाईवे पर छानी मोड़ वर्तमान समय में ब्लैक स्पॉट बन चुका है। बीते एक साल में यहां पर सड़क हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से यहां पर किसी प्रकार की निगरानी नहीं की जा रही है। हाईवे के इस जगह पर किसी प्रकार के संकेतक नहीं लगाए गए हैं। हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को नहीं हटाया जा सका है। जिस कारण अब इस मार्ग पर और भी कम जगह बची हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि इसी तरह से लापरवाही बरती गई तो आने वाले समय में इस जगह पर और भी हादसे होंगे।
Trending Videos