सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The sun started scorching, the mercury crossed 35 degrees.

Mahoba News: झुलसाने लगी धूप, पारा 35 डिग्री के पार

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 11 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The sun started scorching, the mercury crossed 35 degrees.
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। मंगलवार को दोपहर के समय तीखी धूप से लोग बेहाल हो गए। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।
Trending Videos

मंगलवार को सुबह के समय मौसम सामान्य रहा लेकिन नौ बजे के बाद धूप तेज होने लगी। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की किरणें तीखी होती गईं। दोपहर करीब एक बजे तीखी धूप के बीच गर्मी ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया। हालांकि, शाम के समय मौसम फिर से सामान्य हो गया। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 20 फीसदी और हवाओं की रफ्तार 11 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। मौसम के अधिकतम और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखने को मिला जबकि पिछले वर्ष 10 मार्च को मौसम का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ऐसे में इस साल पांच डिग्री तापमान अधिक है। तीखी धूप का असर रबी सीज़न की फसलों पर भी देखने को मिल रहा है। इससे फसलें प्रभावित हो रही हैं। उधर, जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश सिंह का कहना है कि इस समय माह अप्रैल जैसी धूप देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed