बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   25 bighas of wheat crop belonging to five farmers was gutted in the fire.

Mahoba News: पांच किसानों की 25 बीघा गेहूं की फसल आग से जली

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 31 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
25 bighas of wheat crop belonging to five farmers was gutted in the fire.
फोटो 30 एमएएचपी 17 परिचय-उरवारा गांव स्थित खेत में आग से जलती फसल। संवाद - फोटो : रामकोट में पोस्टमार्टम के लिए निकाला किशोरी का शव।
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। खेत में भूसा बनाने के दौरान मशीन से निकली चिंगारी से खेतों में आग लग गई। देखते ही देखते खेतों में मड़ाई के लिए पांच किसानों की 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो गई। घटना में किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है।
Trending Videos

थाना श्रीनगर के उरवारा मौजा में सोमवार की दोपहर मशीन से पराली से भूसा बनाने का काम चल रहा था। अचानक भूसा बनाने वाली मशीन से चिंगारी निकली और खेत में आग लग गई। तेज हवाएं चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को चपेट में ले लिया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझ सकी लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर बर्बाद हो गई। आग लगने से उरवारा गांव निवासी राजेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह, अजमेर सिंह और ननौरा निवासी सुनील पटेल व संतोष गुप्ता की फसलें जली हैं। जो करीब 25 बीघे में लगाई गई थी। किसानों ने बताया कि जहां आग लगी, वहां आग बुझाने के लिए कोई संसाधन नहीं था। इससे फसल नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed