सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A young man died of electrocution while connecting a motor.

Mahoba News: मोटर का तार जोड़ते समय करंट लगने से युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 14 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
A young man died of electrocution while connecting a motor.
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला में पानी की टंकी भरने के लिए मोटर का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Trending Videos

कस्बे के मोहल्ला मानिक निवासी कृष्ण अवतार का बेटा मनीष पचौरी (28) शुक्रवार की सुबह घर की छत पर रखी टंकी में पानी भरने के लिए मोटर का बिजली कनेक्शन कर रहा था। इसी बीच अचानक बिजली गुल हो गई तो मनीष ने तार निकालकर इन्वर्टर से कनेक्शन करने लगा। इसी बीच बिजली सप्लाई शुरू हो गई और उसे करंट का तेज झटका लगा। इससे वह अचेत होकर गिर गया। परिजनों ने बिजली सप्लाई बंद की और अचेत अवस्था में उसे परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरेला ले गए। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मनीष की तीन साल पहले शादी हुई थी और उसके डेढ़ वर्षीय बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed