फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Accusation of assaulting a teenager and snatching a chain.

Mahoba News: किशोर के साथ मारपीट, चेन छीनने का आरोप

Sun, 12 Jul 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Accusation of assaulting a teenager and snatching a chain.
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बेतवा तटबंध पर रविवार शाम एक किशोर पर हमला कर उसके गले से सोने की चेन छीन ली गई। पीड़ित के पिता अभिषेक कुमार ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


अभिषेक कुमार के नाबालिग पुत्र ध्यान गुप्ता रविवार शाम करीब छह बजे मित्रों के साथ बेतवा तटबंध घूमने गए थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद चार-पांच युवकों ने उन्हें घेरकर मारपीट की। युवकों ने ध्यान गुप्ता के गले से सोने की चेन झपट ली। एक आरोपी की पहचान रमेड़ी क्षेत्र के मोहल्ले के निवासी के रूप में हुई है। सदर कोतवाली प्रभारी राम आसरे सरोज ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed