फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Only the one who speaks for Bundelkhand will become an MLA: Gangacharan

बुंदेलखंड की बात करेगा, वही विधायक बनेगा : गंगाचरन

Sun, 12 Jul 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Only the one who speaks for Bundelkhand will become an MLA: Gangacharan
फोटो 12 एचएएमपी 09- राठ में जनसभा को संबोधित करते पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत। संवाद
राठ। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत रविवार दोपहर मारकंडेश्वर पैलेस पहुंचे। उन्होंने मंच से बुंदेलखंड राज्य निर्माण की हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि बिना आंदोलन के सिर्फ सोशल मीडिया से बुंदेलखंड राज्य बनाकर दिखा देंगे।
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने वीजीएम स्कूल में पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर आवाज उठाई। कहा कि बुंदेलखंड राज्य बनने से क्षेत्र की आर्थिक प्रगति होगी। किसानों को उपज का बेहतर लाभ मिलेगा और उद्योग धंधे लगेंगे। उन्होंने जनता से एकजुट होकर इस मांग को निर्णायक रूप से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो बुंदेलखंड की बात करेगा, वही विधायक बनेगा।
विज्ञापन

गंगाचरण राजपूत ने कहा कि बुंदेलखंड में उद्योगों को बढ़ावा नहीं मिला है। इससे युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। लोगों को बेकार के मुद्दों में उलझाया जा रहा है। मुख्य अर्थव्यवस्था कृषि पर टिकी है पर किसानों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। बुंदेलखंड राज्य बनने से बदहाल आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। यहां पर राकेश मिश्रा, सुरेश सोनी, बृजेश गुप्ता, ब्रजेंद्र सोनी भोले, रामपाल सिंह चिकासी, सुनील नगायच, शिवेंद्र राजपूत, सचिन शर्मा, अजय हिंगवासिया, मलखान सिंह निषाद और महेंद्र सिंह सरीला मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरिनारायण नगायच ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed