फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Chanting the name of Ram is the cure for all ailments: Dr. Anuragi

राम नाम का जाप सभी रोगों की दवा : डाॅ. अनुरागी

Sun, 12 Jul 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Chanting the name of Ram is the cure for all ailments: Dr. Anuragi
फोटो 12 एमएएचपी 01 परिचय-सत्संग में रचना पेश करते समिति प्रमुख डॉ. एलसी अनुरागी। स्रोत: समिति
महोबा। शहर के कठकुलवापुरा स्थित संत कबीर आश्रम में रविवार को अमृतवाणी समिति ने सत्संग का आयोजन किया। समिति प्रमुख डॉ. एलसी अनुरागी ने कहा कि राम नाम का जाप सभी रोगों की दवा है। राम नाम में पाप और रोगों का नाश करने की असीम शक्ति है। इस दौरान साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं पेश कर माहौल को भक्तिमय बनाया।
विज्ञापन


सत्संग की शुरुआत वंदना जय कबीर जय गुरु कबीरा से हुई। डॉ. अनुरागी ने बताया कि वाल्मीकि ने राम का उल्टा नाम जपकर डाकू से आदि कवि का दर्जा प्राप्त किया। उन्होंने कबीर के दोहे का भी जिक्र किया जिसमें राम नाम की लूट का महत्व बताया गया है।
विज्ञापन

पं. हरिशंकर नायक ने कहा कि राम का नाम भाव या कुभाव से जपने पर दसों दिशाओं में मंगल होता है। पं. अवधेश अवस्थी ने मानव विकास के लिए राम नाम मणि दीप घर जींह देहरी द्वार की व्याख्या की। पं. जगदीश रिछारिया ने रचना तूने कबहु न कृष्ण कहयो प्रस्तुत की। कामता प्रसाद चौरसिया ने भजन अंखियां हरि दर्शन की प्यासी सुनाया। रामऔतार सेन ने भजन कब भजहौ सतनाम प्रस्तुत किया। कवि हरिश्चंद्र वर्मा ने रचना आध्यात्मिक ज्ञान की ज्योति जलाइए सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर साध्वी सुनीता अनुरागी, राजाराम चौरसिया, लखनलाल, रामेश्वर, पप्पू सेन, विनोद और कमलापत सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed