{"_id":"69b45a8194b72c73300f42a4","slug":"along-with-the-beautification-of-the-pond-ghats-will-be-built-all-around-it-mahoba-news-c-225-1-mah1001-123310-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: तालाब के सुंदरीकरण के साथ चारों ओर बनेंगे घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: तालाब के सुंदरीकरण के साथ चारों ओर बनेंगे घाट
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित किशोर सागर तालाब को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाएगा। तालाब के सुंदरीकरण के साथ ही चारों ओर पक्का कार्य होगा और घाट बनाए जाएंगे। पानी को साफ करने वाला सिस्टम भी लगाया जाएगा। इससे तालाब का जल स्वच्छ रहेगा। चारों शिव मंदिरों को पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा। शुक्रवार को चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने भूमि पूजन कर तालाब के सुंदरीकरण का काम शुरू करा दिया।
एक करोड़ रुपये की लागत से होने वाला यह कार्य नगर पंचायत की ओर से छह माह में पूरा कराया जाएगा। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. कमलेश ने कहा कि किशोर सागर बाजार का दिल है, जो गंदगी से पटा रहा। अब यह तालाब एक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा। चरखारी विधायक ने कहा कि उनकी विधानसभा में इससे सुंदर स्थान कोई नहीं, जिसमें चार तालाब के चारों कोनों पर शिव मंदिर है और एक हनुमान मंदिर है उन्होंने कहा कि यह स्थान ऐसा बनना चाहिए जिससे लोग बाहर से इसे देखने आएं और पर्यटन को पंख लग सके।
नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया ने बताया कि अमृत- 2.0 योजना के तहत शहरी विकास मंत्री आरके शर्मा ने एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। यह स्थान पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, ईओ प्रवेंद्र कुमार, योगी सत्यनाथ, एलएन अग्रवाल, लक्ष्मण यादव, महेंद्र भीष्म, विमलेश पाठक, राजा यादव, माधव कुशवाहा, मनोज चौबे, नितेंद्र चौबे, संतोष पालीवाल, संतोष सुल्लेरे आदि मौजूद रहे।
Trending Videos