{"_id":"6a8353493db7125bc0008135","slug":"applications-for-admission-to-rajarshi-tandon-will-now-be-accepted-until-august-30-mahoba-news-c-225-1-mah1001-128007-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: अब 30 अगस्त तक होंगे राजर्षि टंडन में प्रवेश के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: अब 30 अगस्त तक होंगे राजर्षि टंडन में प्रवेश के लिए आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-छात्रों की सुविधा के लिए मुक्त विवि की ओर से बढ़ाई गई आवेदन की तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में संचालित राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के अध्ययन केंद्र में विभिन्न कोर्स में प्रवेश को आवेदन के लिए छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया गया है। विवि की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अगस्त कर दी गई है।
वीरभूमि महाविद्यालय के समन्वयक प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि यूपीआरटीओयू की ओर से सत्र जुलाई-2026 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित थी। अब इसे बढ़ाकर 30 अगस्त कर दिया गया है। अध्ययन केंद्र में प्रवेश लेकर छात्र-छात्राएं डिस्टेंस एजुकेशन से घर बैठे पढ़ाई कर सकते हैं। यहां बीए, बीएससी, बीकॉम, बीलिब, एमए, एमएससी, एमकॉम व एकल विषय में स्नातक डिग्री कर सकते हैं। इसके अलावा पर्यटन और फैशन डिजाइनिंग, टेक्सटाइल में डिप्लोमा, एमएसडब्ल्यू, एमए शिक्षा शास्त्र, योग आदि विषयों में प्रवेश दिया जाएगा।
यूपीआरटीओयू से कोर्स करने वाले सभी छात्रों को विश्वविद्यालय की ओर से निशुल्क पाठ्यक्रम पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। रोजगारपरक उपयोगी कोर्स और विभिन्न विषयों में स्नातक, स्नातकोत्तर व डिप्लोमा के लिए यूपीआरटीओयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। साथ ही इसकी हार्डकॉपी अध्ययन केंद्र में जमा करानी होगी।