{"_id":"6a835378a48a5d5be403cb56","slug":"eight-villages-were-cut-off-due-to-the-overflowing-shyama-nala-and-traffic-was-disrupted-mahoba-news-c-225-1-mah1001-128010-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: श्यामा नाला उफनाने से आठ गांवों का संपर्क कटा, आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: श्यामा नाला उफनाने से आठ गांवों का संपर्क कटा, आवागमन ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
खन्ना (महोबा)। ब्लॉक कबरई के खम्हरिया गांव से निकला श्यामा नाला झमाझम बारिश के चलते सोमवार को उफना गया। नाला के उफान पर आने से आसपास के आठ गांवों का संपर्क टूट गया। इससे करीब 50 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हैं। चारों ओर सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। लोग पूरे दिन पानी कम होने का इंतजार करते रहे लेकिन जलस्तर कम नहीं हुआ। तमाम युवा उफनाते नाले के बीच जान जोखिम में डालकर निकलते नजर आए।
रविवार को पूरी रात झमाझम बारिश हुई। अत्यधिक बारिश होने से खम्हरिया गांव से निकले श्यामा नाले का जलस्तर बढ़ने लगा और देखते ही देखते नाला उफान पर आ गया। नाले के चारों ओर पानी ही पानी दिखाई देने लगा। ऐसे में आवाजाही बंद हो गई और आसपास के ग्योड़ी, बरभौली, बहिंगा, सिरसीखुर्द, खम्हरिया समेत आठ गांवों का संपर्क कट गया। हालांकि यहां पहले से ही पुल बनाने का काम चल रहा है लेकिन अभी तक पुल तैयार न होने से ग्रामीणों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है।
रामप्रताप, देवीदीन, हरीदास, भिम्मा आदि ग्रामीण का कहना है कि नाला उफनाने से उन्हें बाजार, अस्पताल आदि स्थानों पर जाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीण घरों में ही कैद होकर रह गए हैं। वह नाला पारकर अपने खेतों पर भी नहीं जा रहा हैं। बाहर से आने वाले रिश्तेदार भी गांव में नहीं आ पा रहे हैं और नाले के पानी के उतरने का इंतजार कर रहे हैं।