{"_id":"6a8356f1f2129f36c70ed677","slug":"mahoba-ranks-10th-in-the-state-under-the-swachh-bharat-mission-mahoba-news-c-225-1-mah1001-127999-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: स्वच्छ भारत मिशन में महोबा का प्रदेश में 10वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: स्वच्छ भारत मिशन में महोबा का प्रदेश में 10वां स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-चित्रकूट धाम मंडल में पहले स्थान पर रहा जनपद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 के तहत स्थलीय भ्रमण कराकर सर्वे का कार्य कराया गया। इसमें प्रदेश में जनपद महोबा को 10वीं रैंक प्राप्त हुई है जबकि चित्रकूटधाम मंडल में पहला स्थान हासिल हुआ है।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एक समग्र मूल्यांकन के रूप में कराया गया था। इसका उद्देश्य देश के सभी राज्यों के प्रदेशों और जिलों का स्वच्छता के प्रमुख मापदंडों पर मूल्यांकन कर राष्ट्रीय रैंकिंग प्रदान करना था। पहले चरण में खुले में शौच को समाप्त करने पर जोर दिया गया था। दूसरे चरण का मुख्य उद्देश्य खुले में शौच से मुक्ति की स्थिरता बनाए रखना और ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन को लागू करके संपूर्ण स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़ना है।
सर्वेक्षण के तहत जनपद के चारों ब्लॉकों की 273 ग्राम पंचायतों के परिवारों, सार्वजनिक स्थलों सहित जनपद में निर्मित सभी प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट, स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग साइट्स आदि को शामिल किया गया था। जिले में गांवों के एक प्रतिनिधि नमूने के चयन के लिए बहुस्तरीय रैंडम सैंपलिंग पद्धति अपनाई गई थी ताकि मूल्यांकन मापदंडों पर विश्वसनीयता स्कोर प्राप्त किया जा सके। प्रत्येक चयनित गांव में पांच सार्वजनिक स्थलों जैसे कि विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत कार्यालय, हाट या बाजार आदि की स्वच्छता स्थिति का मूल्यांकन किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी चंद्रकिशोर वर्मा ने बताया कि महोबा को प्रदेश में 10वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन
1,000 अंक थे निर्धारित
स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 के मूल्यांकन में कुल 1,000 अंक निर्धारित किए गए। इसमें गांवों की स्वच्छता स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन (540 अंक), संयंत्रों की कार्यक्षमता का प्रत्यक्ष अवलोकन (120 अंक), नागरिक प्रतिक्रिया (100 अंक) व सेवास्तर की प्रगति के आकलन के लिए मापदंड (240 अंक) निर्धारित किए गए थे। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से स्वतंत्र सर्वेक्षण एजेंसी से स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 के सर्वेक्षण का कार्य किया गया था। जिसमें जनपद को प्रदेश में 10वीं रैंक प्राप्त हुई है।