फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmer dies of electrocution.

Mahoba News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

Tue, 18 Aug 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies of electrocution.
महोबा। पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। थाना महोबकंठ के पहाड़िया गांव निवासी जयराम रैकवार (55) पांच बीघा भूमि में खेती-किसानी करता था। रविवार की रात वह घर पर था। इसी दाैरान बिजली बोर्ड में पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आ गया। इससे वह अचेत होकर गिर गया। चीख-पुकार सुन परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले गए जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। भतीजे हरीओम ने बताया कि पंखे का प्लग लगाते समय चाचा करंट की चपेट में आ गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन


मत्स्य व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत
महोबा। कस्बा चरखारी में आयोजित एक त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने आए मत्स्य व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विधानसभा महोबा के विधायक राकेश गोस्वामी के बड़े भाई का कुछ दिन पहले निधन हो गया। उनका रविवार को कस्बा चरखारी में त्रयोदशी कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के ठाणे के ओस्वाल ओरनेट जेसल पार्क रोड नियर जैन मंदिर भयंदर ईस्ट निवासी विजय शेखावत (45) दो अन्य साथियों के साथ आए थे। त्रयोदशी में शामिल होने के बाद वह शहर के एक होटल में रुके थे। सोमवार की सुबह उनकी हालत बिगड़ गई। साथी व विधायक प्रतिनिधि रोहित शर्मा अचेत अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल लाए जहां इमरजेंसी में ड्यूटी में तैनात डॉ. अमित राजपूत ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथी रामकुमार सैनी ने बताया कि वह इंपोर्ट-एक्सपोर्ट और मत्स्य व्यापारी थे। मामला संदिग्ध होने पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed