{"_id":"6a835370324d075c9a0c7d3e","slug":"citys-power-supply-disrupted-for-six-hours-due-to-a-damaged-cable-mahoba-news-c-225-1-mah1001-128011-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: केबल क्षतिग्रस्त होने से छह घंटे ठप रही शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: केबल क्षतिग्रस्त होने से छह घंटे ठप रही शहर की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। खजुराहो रेलवे क्राॅसिंग के पास बिजली की केबल क्षतिग्रस्त हो जाने से आधे शहर की बिजली आपूर्ति सोमवार को छह घंटे ठप रही। पेट्रोलिंग के दौरान क्षतिग्रस्त मिली केबल को दुरुस्त किया गया। तब कहीं जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं रविवार की रात भी दो घंटे बिजली कटौती होने से शहरवासी परेशान रहे।
फतेहपुर बजरिया स्थित मुख्य पावर हाउस से निकली हाईटेंशन लाइन शहर के पठा पावर हाउस को जाती है। सोमवार की सुबह छह बजे अचानक पठा पावर से हाउस से जुड़े क्षेत्र पठा रोड, भटीपुरा, लवकुशनगर तिराहा, समदनगर, हवेली दरवाजा, बड़ीहाट समेत विभिन्न मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली के अभाव में उपभोक्ता परेशान रहे। इसकी सूचना बिजली निगम के अधिकारियों को दी गई। तब बिजलीकर्मियों ने पेट्रोलिंग शुरू की। इस दौरान खजुराहो रेलवे क्रॉसिंग के पास केबल क्षतिग्रस्त मिली।
बिजलीकर्मियों ने केबल को दुरुस्त किया। तब कहीं जाकर दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं, रविवार की रात भी करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। उधर, बिजली निगम के जेई ओमप्रकाश यादव का कहना है कि सुबह के समय बजरिया क्षेत्र में खजुराहो रेलवे क्राॅसिंग के पास केबल क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसे सही कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई।