सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Assistant teacher with leg disability dies due to illness

Mahoba News: पैरों से दिव्यांग सहायक अध्यापिका की बीमारी से मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Assistant teacher with leg disability dies due to illness
विज्ञापन
महोबा। शहर कोतवाली के मोहल्ला रामनगर में पैरों से दिव्यांग सहायक अध्यापिका की शनिवार की रात बीमारी से मौत हो गई। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos

रामनगर निवासी कामता प्रसाद की बेटी सुशीला देवी (38) पैरों से दिव्यांग थी। वह प्राथमिक विद्यालय महानपुरा में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थी और संविलयन के तहत प्राथमिक विद्यालय बनियातला में बच्चों को पढ़ाती थी। शनिवार की देर रात अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर परिजन उसे अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई राजेश ने बताया कि आठ साल पहले बहन पोलियो के चलते पैरों से दिव्यांग हो गई थी। झुककर चलने के कारण उसका बायां फेफड़ा खराब हो गया। इससे उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। शनिवार रात सांस लेने में दिक्कत होने पर वह अचेत हो गई। इससे उसकी मौत हो गई। बताया कि पैरों से दिव्यांग व बीमारी होने पर बहन ने शादी भी नहीं की थी। घटना से पिता, भाई और मां सीतारानी रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाल मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed