सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Three transformers blew up, Bijauri village faces power crisis

Mahoba News: तीन ट्रांसफार्मर फुंके, बिजौरी गांव में छाया बिजली संकट

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Three transformers blew up, Bijauri village faces power crisis
फोटो 24 एमएएचपी 15 परिचय-बिजौरी गांव में फुंका मकान के बाहर लगा ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। ब्लॉक जैतपुर के बिजौरी गांव में 10 किलोवाट क्षमता के तीन छोटे ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था चरमरा गई है। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। गांव की करीब एक हजार की आबादी परेशान है।
Trending Videos

बिजौरी गांव में शिवराम के घर के पास, विमलेश के घर के सामने व राकेश के घर के सामने ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। यह ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो गए। इससे आसपास के मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तब बस स्टैंड स्थित बड़े ट्रांसफार्मर से वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए गांव में बिजली सप्लाई शुरू की गई लेकिन कई घरों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद है तो कहीं लो वोल्टेज की समस्या बनी है। गांव के निवासी भुमानीदीन, राकेश, कुंदीलाल, खेमचंद्र, आशाराम, हन्नूलाल आदि ने बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायत देकर जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी में बिजली आपूर्ति न मिलने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिजली निगम के जेई हरगोविंद ने बताया कि ट्रांसफार्मरों के खराब होने की जानकारी मिलते ही स्टीमेट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया। जल्द ही नए ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी। फिलहाल बस स्टैंड स्थित बड़े ट्रांसफार्मर से वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए गांव में बिजली सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed