सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Eight people were beaten up by miscreants, FIR lodged against 17

Mahoba News: दबंगों ने आठ लोगों को पीटकर किया घायल, 17 पर प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Eight people were beaten up by miscreants, FIR lodged against 17
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर मारपीट की कई घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में कुल आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर 17 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



कबरई के इंदिरानगर निवासी रमन 19 मई को स्कूटी सुधरवाने महोबा आ रहे थे। हमीरपुर चुंगी के पास प्रदीप, अभय सिंह, राम ठाकुर और राहुल सेन ने उन्हें रोका। उन्होंने गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शहर कोतवाली पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चरखारी के भटेवराकलां गांव में 23 मई की शाम रामबाई अपने घर पर थीं। उर्मिला, पूजा, जगदीश और अमर ने गाली-गलौज की और घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की। इससे रामबाई, सुलोचना और नेहा घायल हो गईं। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चरखारी के रिवई गांव में 22 मई की सुबह भूपेंद्र सैनी खेत में पाइप रखने गए थे। वहां श्यामलाल पाल, प्रीतम और प्रीतम की पत्नी ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला किया। बीच-बचाव करने आए भाई राजेंद्र को भी पीटा गया। दूसरे पक्ष के प्रीतम ने भी प्रमोद, भूपेंद्र, राजन और एक अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने भूपेंद्र की शिकायत पर तीन और प्रीतम की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
Trending Videos



वहीं कुलपहाड़ के कोटरा गांव में 23 मई की रात शक्कू अहिरवार के घर खेमराज और महेंद्र आए। उन्होंने गाली-गलौज की और बाद में बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। शक्कू ने उनसे बंदूक छीनकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंदूक और एक कारतूस बरामद किया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed