{"_id":"6a133e50f9b413ac6f065570","slug":"worried-about-debt-and-his-daughters-marriage-a-farmer-hanged-himself-to-death-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-125545-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: कर्ज और बेटी की शादी की चिंता में किसान ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: कर्ज और बेटी की शादी की चिंता में किसान ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
फोटो 24 एमएएचपी 14 परिचय-किसान शंकरलाल कुशवाहा (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना के सिरसीकलां गांव में कर्ज अदायगी और बेटी के हाथ पीले करने की चिंता में किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। सबसे छोटी बेटी की शादी जून माह में प्रस्तावित थी लेकिन रुपये की व्यवस्था न होने से इसे नवंबर माह के लिए टाल दिया था। परिवार के मुखिया की मौत से परिजन में चीख-पुकार मची है।
सिरसीकलां निवासी शंकरलाल कुशवाहा (55) के पास तीन बीघा भूमि थी। जमीन कम होने पर वह गांव के ही गंगादीन कुशवाहा की भूमि बटाई पर लेकर सब्जी की खेती करता था। शनिवार रात वह खेत पर रखवाली कर रहा था। देर रात उसने खेत में बने नलकूप में गमछे से फंदा लगा लिया। सुबह जब पत्नी घसिटिया खेत पहुंची तो पति का शव फंदे पर लटकता देखा।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। भतीजे रामलखन ने बताया कि चाचा ने वर्ष 2019 में बैंक से 50 हजार रुपये का कर्ज लिया था। करीब डेढ़ लाख रुपये साहूकारों का कर्ज था। चाचा के एक बेटा और पांच बेटियां हैं। चार बेटियों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी रजनी की शादी माह जून में प्रस्तावित थी। रुपयों की व्यवस्था न होने पर दोनों पक्षों ने नवंबर में शादी करने की सहमति बनाई थी। कर्ज का बोझ व बेटी की शादी की चिंता में चाचा ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। कर्ज को लेकर ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos