{"_id":"6a133e589040385e7d0d078f","slug":"there-is-a-possibility-of-getting-relief-from-the-scorching-heat-after-may-27-mahoba-news-c-225-1-mah1001-125546-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: भीषण गर्मी से 27 मई के बाद राहत मिलने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: भीषण गर्मी से 27 मई के बाद राहत मिलने के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर प्रचंड गर्मी ने सभी बेहाल कर रखा है। रविवार को मौसम का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन आसमान से आग बरसती रही। दोपहर के समय सड़कों व मुख्य बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। माैसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 27 मई से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
रविवार को सुबह से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। सुबह नौ बजे से धूप बढ़ने लगी। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का सितम बढ़ गया। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर रखा। दोपहर 12 बजे के बाद धूप और तीखी हो गई। गर्मी व धूप से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबके रहे और जरूरी काम से ही बाहर निकले। हालांकि, शाम के समय आसमान में बादल छाने से धूप का असर कम हुआ लेकिन गर्मी का प्रकोप जारी रहा। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता 15 फीसदी व हवाओं की रफ्तार 18 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई।
उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रजनीश मिश्रा ने बताया कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर 27 मई से देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल छाने के साथ ही बारिश भी हो सकती है। ऐसे में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज हो सकती है। इससे गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
Trending Videos