{"_id":"6a0370a5ba455f46a30b13e7","slug":"attempt-to-block-road-using-elderly-mans-body-co-intervenes-and-persuades-crowd-mahoba-news-c-225-1-mah1012-125173-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: वृद्ध का शव रखकर जाम लगाने का प्रयास, सीओ ने समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: वृद्ध का शव रखकर जाम लगाने का प्रयास, सीओ ने समझाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कांशीराम काॅलोनी में वृद्ध की हत्या के मामले में परिजन व स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे सीओ ने परिजनों को शांत कराया और कहा कि सभी आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनके समझाने पर परिजन शांत हुए और फिर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
कस्बा चरखारी के कांशीराम काॅलोनी निवासी जाहिद (60) ने रविवार की रात तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध किया था। जिसे लेकर उसके साथ मारपीट की गई। सोमवार को इलाज के दौरान जाहिद की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव को परिजन घर लेकर पहुंचे तो अचानक लोग आक्रोशित हो गए। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शव को महोबा-मुस्करा मार्ग पर रखकर जाम लगाने की कोशिश की।
हालांकि तब तक पुलिस व सीओ चरखारी दीपक दुबे मौके पर पहुंच गए और परिजन को समझाकर शव सड़क से हटाने के लिए राजी कर लिया। सीओ चरखारी दीपक दुबे ने आश्वासन दिया कि सभी आरोपी पकड़े जाएंगे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में वृद्धि की जाएगी। आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है।
Trending Videos