सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Youth Shot for Demanding Return of Four Lakh Rupees

Mahoba News: चार लाख रुपये वापस मांगने पर युवक को मारी गोली

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth Shot for Demanding Return of Four Lakh Rupees
फोटो 12 एमएएचपी 19 परिचय-जिला अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल युवक। संवाद
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर गौहारी खोड़ा गांव के पास तीन नकाबपोश हमलावरों ने सोमवार की रात एक युवक को रोककर उसे गोली मार दी। गोली युवक के बाएं कंधे पर लगी तो वह गिर गया। यह देख हमलावर वहां से भाग निकले। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल युवक ने बताया कि चार लाख रुपये वापस मांगने पर यह घटना की गई है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

थाना कबरई के रिवई सुनैचा गांव निवासी राहुल गोस्वामी के अनुसार सोमवार रात नौ बजे वह बाइक से गांव से कबरई जा रहा था। झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर गौहारी खोड़ा के पास खड़े तीन नकाबपोश लोगों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। हाथापाई के दौरान आरोपियों के चेहरे खुल गए। इसी बीच एक आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया इससे गोली उसके बाएं कंधे पर लगी। यह देख हमलावर वहां से भाग गए। राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने बताया कि उसने एक साल पहले बांदा के जवाहर नगर निवासी अपने चचेरे मामा मुन्ना गोस्वामी को चार लाख रुपये दिए थे। रुपये वापस मांगने पर मुन्ना गोस्वामी, उसके भतीजे सचिन गोस्वामी व तिंदवारी निवासी रिश्तेदार रचित गोस्वामी ने यह हमला किया है। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि मामला रुपये के लेनदेन से जुड़ा है लेकिन इसका कोई लिखित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया है। घायल ने गौहारी खोड़ा व कैमाहा रोड दो घटनास्थल बताए हैं। इससे घटना संदिग्ध लग रही है। तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed