सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bundelkhand Express train will have more facilities, making the journey comfortable.

Mahoba News: बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन में बढ़ेंगी सुविधाएं, आरामदायक होगा सफर

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 14 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhand Express train will have more facilities, making the journey comfortable.
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन का सफर अब और आरामदायक होगा। कोच में यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ेगी। इसके लिए ट्रेन के कोच को चरणबद्ध तरीके से मॉडर्न लुक दिया जाएगा। इसे पहले की अपेक्षा और सुंदर बनाया जाएगा।
Trending Videos

उत्तर-मध्य रेलवे की ओर से संचालित होने वाली ग्वालियर-वाराणसी बुंदेलखंड एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच में आकर्षक सीनरी, विनाइल रैपिंग व डोरमैट लगाए जाएंगे। इसके कोच के अंदर का लुक अधिक स्वच्छ, आकर्षित और आरामदायक बन सकेगा। सफर के दौरान बेहतर अनुभव प्राप्त होगा। कोच के अंदर इंडिकेशन बोर्ड, ट्रेन टाइम टेबल बोर्ड, वेलकम स्टीकर व इमरजेंसी विंडो इंडिकेशन लगाए जाएंगे। इसके साथ ही शौचालयों को भी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। इसमें सोप डिस्पेंसर, ओडोनिल कंटेनर समेत अन्य आवश्यक स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस के रैक चरणबद्ध तरीके से मॉडल रैक के रूप में विकसित किए जाएंगे। इससे यात्रियों को सफर के दौरान सुविधाजनक व सुखद यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed