फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   celebrating the christmas day

देखो, चरनी में जन्मा है सितारा

Sun, 25 Dec 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Sun, 25 Dec 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
celebrating the christmas day
सेंटा क्लाज के वेश में बच्चें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
जिले में प्रभु यीशु मसीह का जन्म दिन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। राठ चुंगी स्थित प्राचाीन चर्च में सुबह 10 बजे विशेष प्रार्थना हुई। जहां पर मसीही समुदाय के लोगाें ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर अधिकारियों के अलावा राजनैतिक दलों के लोगों ने भी शिरकत की।
यीशु मसीह के जन्म दिन पर शनिवार रात संत जोसफ स्कूल और मिशन चौराहे के चर्च में बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कुछ बच्चों ने परियों की ड्रेस में गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


इसी तरह आरके इंग्लिस मीडियम स्कूल सत्तीपुरा में नन्हें मुन्हे बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्म दिन के शुभ अवसर पर प्रभु यीशु के गीत गाए और फिर क्रिसमस की बधाइयां दी। इसके बाद  प्रधानाचार्य राजकुमार, शिक्षक अनीता, गायत्री, सीमा, अर्सी, मंत्सा ने बच्चों के साथ केक काटा और गिफ्ट देकर खुशियां बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राठ चुंगी स्थित प्रचीन चर्च में रविवार को सुबह से ही मसीही समाज के लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह 10 बजे सामूहिक प्रार्थना सभा की गई।  प्रार्थना में विश्व शांति की कामना की गई।

इसके बाद बच्चों द्वारा प्रभु के गीत पेश किए। पूरब दिशा में आसमान में चमका एक सितारा गीत को अपूर्वा गिलवर्ट ने पेश कर सभी का दिल जीत लिया। इसके बाद चर्च में केक काटकर सभी को वितरित किया गया।

फादर जीवनलाल मसीह ने बताया कि प्रभु यीशु ने सदैव शांति का संदेश दिया। उन्होंने प्रभु के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सिद्धगोपाल साहू ने कहा कि प्रभु यीशु ने जो आपसी भाईचारे का संदेश दिया था आज उस पर मसीही समाज के लोग अमल कर रहे है।


इस मौके पर आशोक जेम्स, विनय अगस्टीन,  एस्तर, सिमोना, शनी कौलेंस, डॉ. निर्मल खान, जेफरी दास, संजू, सपा जिलाध्यक्ष कुंभकरण यादव, रमेश जैदका, दाऊ तिवारी, अब्दुल सलाम आदि रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed