{"_id":"6a85f368416f1322230a5256","slug":"children-took-to-the-road-to-demand-better-roads-they-blocked-the-jhansi-mirzapur-highway-and-raised-slogans-vociferously-mahoba-news-c-12-knp1014-1623334-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: रोड के लिए सड़क पर बच्चे, झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर लगाया जाम, जमकर नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: रोड के लिए सड़क पर बच्चे, झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर लगाया जाम, जमकर नारेबाजी की
विज्ञापन
फोटो 19 एमएएचपी 06 परिचय-झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर रैपुरा गांव के पास सड़क जाम कर विरोध जताते छा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के रैपुराकलां गांव की कीचड़युक्त सड़क और जलभराव से परेशान स्कूली छात्र-छात्राओं का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। छात्र-छात्राओं ने झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान बच्चों ने जमकर नारेबाजी की। तीन घंटे तक जाम और प्रदर्शन के चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। तहसीलदार ने शीघ्र सड़क निर्माण का भरोसा देने के बाद आवागमन बहाल हो सका। हालांकि छात्रों ने पुलिस पर जबरन सड़क से हटाने का आरोप लगाया है।
रैपुराकलां गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली करीब तीन किलोमीटर सड़क लंबे समय से गड्ढायुक्त है। बारिश के चलते सड़क पर जगह-जगह जलभराव हो गया है। कई जगह कीचड़ और दलदल होने से साइकिल व पैदल निकलने में परेशानी होती है। इसी मार्ग से मझलवारा, बनियातला और महानपुरा गांव के ग्रामीण भी आवागमन करते हैं। सड़क खराब होने से ई-रिक्शा व ऑटो पलटने की घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें कई बच्चे चोटिल हो चुके हैं। छात्र मनोज, अनिल, नीरज, विवेक आदि ने बताया कि गांव के बच्चे डीएवी इंटर कॉलेज, जीआईसी, जीजीआईसी आदि इंटर कॉलेजों में प्रतिदिन शिक्षा ग्रहण करने आते-जाते हैं। सड़क खराब होने से उन्हें परेशानी हो रही है और समय भी बर्बाद होता है। कई बार सड़क निर्माण की मांग की गई लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
बुधवार सुबह सात बजे आक्रोशित छात्र अभिभावकों के साथ हाईवे पहुंच गए और पत्थर व झाड़ियां रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान छात्र नारेबाजी करते रहे। छात्रों का कहना था कि लंबे समय से सड़क बदहाल है। कीचड़ और जलभराव होने से भारी परेशानी हो रही है। कोई सुनने वाला नहीं है। सूचना मिलते ही तहसीलदार अभिषेक मिश्रा व कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छात्र-छात्राओं को समझाया। कुछ छात्र सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने उन्हें पुलिस ने उन्हें हटवाया। तीन घंटे बाद 10 बजे जाम खुल सका। जाम में रोडवेज बसों के फंसने से यात्रियों को परेशानी हुई। तहसीलदार ने बताया कि बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि सड़क को कार्ययोजना में शामिल किया जाए। शीघ्र ही सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
पहले भी सड़क को लेकर हो चुका प्रदर्शन
ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल सड़कों को लेकर छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन जारी है। 10 दिन पहले कानपुर-सागर हाईवे से लगा चिचारा से खिरूही मार्ग गड्ढों में तब्दील होने पर पं. दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज चिचारा के छात्रों ने प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग की थी। एक दिन पहले बिलरही गांव के छात्र-छात्राओं ने दलदलयुक्त को दुरुस्त कराए जाने की मांग को लेकर जिला पंचायत कार्यालय पहुंच विरोध जताया था जहां उन्हें शीघ्र सड़क निर्माण होने का भरोसा मिला था।