फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Married woman held captive for two days over dowry.

Mahoba News: दहेज के लिए विवाहिता को दो दिन तक बंद रखा

Wed, 19 Aug 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Married woman held captive for two days over dowry.
महोबा। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर दो दिन तक कमरे में बंद रखने व सूखी रोटी और नमक देने की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी रेखा ने महिला थाने में तहरीर में बताया कि उसकी शादी तीन दिसंबर 2023 को हरिओम प्रजापति निवासी बांदा के साथ हुई थी। शादी के बाद पति, सास गुड्डन, ननद पूजा, दीपा, आरती, ननदोई रामकुमार व फूफा बाबूलाल दो लाख रुपये और कार की मांग करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि पति वीडियो कॉल पर किसी लड़की से बात करता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और दो दिन तक कमरे में बंद रखा। मोबाइल भी छीन लिया और खाने के लिए सूखी रोटी व नमक देने लगे। किसी तरह वह मौका पाकर घर से निकली और पड़ोसी के माेबाइल से पिता को सूचना दी। 26 मार्च को पिता के आने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। रात 12 बजे ससुरालीजन उसे महोबा छोड़ गए। उधर, थानाध्यक्ष निकिता शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed