{"_id":"6a85f4c48eb34fed2e03504b","slug":"aradhya-wins-gold-ayushi-and-anushka-win-bronze-medals-in-karate-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-128066-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: कराटे में आराध्या को गोल्ड, आयुषी व अनुष्का को कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: कराटे में आराध्या को गोल्ड, आयुषी व अनुष्का को कांस्य पदक
विज्ञापन
फोटो 19 एमएएचपी 05 परिचय-राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड और कांस्य पदक के साथ महोबा की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय विद्यालयीय बालिका कराटे प्रतियोगिता में महोबा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आराध्या को गोल्ड व दो छात्राओं को कांस्य पदक मिला। छात्राओं ने राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।
मंडलस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में चयनित होकर राज्य स्तर पर पहुंची महोबा की छात्राओं ने राजधानी में उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-14 के 46 किलो भारवर्ग में आराध्या विश्वकर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों फाइट जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक जीतकर आराध्या ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी जगह पक्की की। इसी तरह आयुषी ताम्रकार ने दो फाइट जीतकर कांस्य पदक जबकि अनुष्का सेन ने भी दो फाइट जीतकर कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ कोच प्रियांशी, हिमांशी विश्वकर्मा और पवन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमचंद यादव ने खिलाड़ियों, कोच व छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन पर बधाई दी। जिला क्रीड़ा सचिव अमित राजपूत ने इस उपलब्धि को छात्राओं की मेहनत और लगन का परिणाम बताया। कहा कि यह खिलाड़ी आगे राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करेंगे।