सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Contractor dies of heart attack while playing badminton

Mahoba News: बैडमिंटन खेल रहे ठेकेदार की हार्टअटैक से मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 31 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Contractor dies of heart attack while playing badminton
फोटो 30 एमएएचपी 09 परिचय-सुधीर गुप्ता। फाइल फोटो
विज्ञापन
महोबा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैटमिंटन खेल रहे ठेकेदार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ठेकेदार के अचेत होने पर साथी डॉक्टर ने पांच मिनट तक सीपीआर दिया लेकिन जान नहीं बच सकी।
Trending Videos




शहर के पस्तौर गली निवासी सुधीर गुप्ता (58) पेशे से ठेकेदार थे और रेलवे व नगर पालिका के निर्माण कार्य कराते थे। सोमवार को वह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैटमिंटन खेल रहे थे। तभी सीने में दर्द होने पर अचेत होकर गिर गए। साथी डॉ. प्रशांत परमार ने उन्हें तीन से पांच मिनट तक सीपीआर दिया। हालत में कोई सुधार न होने पर मौजूद साथी उन्हें जिला अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. यतींद्र पुरवार ने बताया कि बैटमिंटन खेलते समय कार्डियक अटैक आने से सुधीर गुप्ता की मौत हुई है। हालांकि, परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव को घर ले गए। घटना से पत्नी रंजना गुप्ता, बेटे अनमोल और अंशुल गुप्ता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed