सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Hrdesh selected as Naib Tehsildar and Tanu selected as ARTO

Mahoba News: ह्रदेश का नायब तहसीलदार और तनु का एआरटीओ के लिए चयन

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 31 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hrdesh selected as Naib Tehsildar and Tanu selected as ARTO
फोटो 30 एमएएचपी 15 परिचय-हृदेश गुप्ता। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
महोबा। यूपीपीसीएस (उप्र राज्य प्रशासनिक सेवा) परीक्षा का परिणाम जिले के दो परिवारों के लिए खुशियां लेकर आया है। जिले के लाड़पुर-कुलपहाड़ के हृदेश गुप्ता का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है तो वहीं जिला मुख्यालय में तैनात पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार की बेटी तनु हरि को एआरटीओ का पद मिला है। परीक्षा परिणाम आते ही दोनों परिवारों में खुशियां छाई हुई हैं। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।
Trending Videos


-----------
16 लाख सालाना पैकेज वाली नौकरी छोड़ की तैयारी, मिली सफलता
महोबा। तहसील कुलपहाड़ के लाड़पुर गांव निवासी रामकुमार गुप्ता गल्ला व्यापारी हैं जबकि पत्नी मिथलेश गुप्ता गृहिणी हैं। इनके बेटे हृदेश गुप्ता अब नायब तहसीलदार बनेंगे। यूपीपीसीएस के जारी हुए परिणाम में हृदेश को 119वीं रैंक मिली और नायब तहसीलदार पद के लिए चयन हुआ। हृदेश ने बताया कि उन्होंने अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा मप्र के गढ़ीमलहरा-छतरपुर से पूरी की। इसके बाद आईआईटी (आईएसएम) धनबाद से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। उन्होंने टाटा स्टील में मैनेजर आईटी के रूप में नौकरी शुरू की। करीब आठ साल तक नौकरी करते हुए उनका सालाना पैकेज 16 लाख रुपये हो गया। हृदेश बताते हैं कि वर्ष 2020 में उनके कॉलेज के एक सीनियर का आईएएस में चयन हुआ तो उसने भी यूपीएससी की तैयारी के लिए नौकरी छोड़नी चाही लेकिन परिजनों व रिश्तेदारों ने इतनी अच्छे पैकेज की नौकरी छोड़ने से रोका। बमुश्किल उन्हें समझाया और नौकरी छोड़कर ऑनलाइन ही यूपीएससी की तैयारी शुरू की। यूपीएससी का प्री तो निकल गया लेकिन मैंस नहीं निकल सका तो उन्होंने उत्तर प्रदेश व बिहार की राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षाओं में भाग्य आजमाया। दूसरे प्रयास में यूपीपीसीएस में नायब तहसीलदार के पद के लिए चयन हो गया है। हृदेश बताते हैं कि उन्होंने करीब नौ घंटे की रोजाना पढ़ाई की। प्रश्नों के उत्तर अच्छी राइटिंग में लिखने का अभ्यास किया और सोशल मीडिया का समन्वित उपयोग करते हुए यह सफलता पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
लक्ष्य निर्धारित करके घर में ही की पढ़ाई
महोबा। जिला मुख्यालय में पुलिस की विशेष शाखा में पदस्थ निरीक्षक अनिल कुमार की बेटी तनु हरि का एआरटीओ पद पर चयन होने से पूरे पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। मूल रूप से कानपुर नगर के निवासी अनिल कुमार की बेटी तनु बताती हैं कि उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई कानपुर के सरदार पटेल इंटर कॉलेज से की। इसके बाद कानपुर के ही क्राइस्ट चर्च कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई पूरी की। इसी कॉलेज से वर्ष 2023 में एमए की पढ़ाई के साथ यूपीपीसीएस की तैयारी की। तनु ने बताया कि उन्होंने 10 से 12 घंटे तक नियमित रूप से पढ़ाई करते हुए ऑनलाइन ही परीक्षा की तैयारी की। जनपद प्रयागराज जाकर करीब दो माह मैंस की तैयारी की और इस परीक्षा में सफलता हासिल की। मुख्य रूप से इतिहास और जनरल स्टडी पर ध्यान केंद्रिंत करते हुए उन्होंने पढ़ाई की। तनु अपनी सफलता का श्रेय माता नम्रता सचान और पिता अनिल कुमार को दे रही हैं। प्रसिद्ध कवि सोहनलाल द्विवेदी की कविता लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती, गुनगुनाते हुए तनु कहती हैं कि वे हिंदी मीडियम की विद्यार्थी रहीं हैं लेकिन यूपीपीसीएस की परीक्षा अंग्रेजी मीडियम से दी। तनु की इस उपलब्धि पर सोमवार को एएसपी वंदना सिंह, सीओ कुलपहाड़ रविकांत गोंड सहित पुलिस स्टाफ ने मिठाइयां बांटकर बधाईयां दी हैं।

फोटो 30 एमएएचपी 15 परिचय-हृदेश गुप्ता। स्रोत: स्वयं

फोटो 30 एमएएचपी 15 परिचय-हृदेश गुप्ता। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed