{"_id":"63bc5bda0ebab4420d2462bd","slug":"crime-mahoba-news-knp737961615","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। एक गांव में मां के साथ लकड़ी लेने गई छह वर्षीय बालिका से गांव के ही युवक ने दरिंदगी की हदें पार कर दीं। बालिका को बहला-फुसलाकर एकांत स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एक गांव निवासी महिला अपनी बेटी के साथ सुबह जंगल में लकड़ी लेने गई थी। तभी गांव का साहिल उर्फ गब्बू वहां पहुंच गया। महिला लकड़ियां बीनने लगी। तभी आरोपी बालिका को बहला-फुसलाकर एकांत स्थान पर ले गया और बालिका के साथ दुष्कर्म किया। चीख-पुकार मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।
डरी सहमी बालिका ने मां को पूरी घटना बताई। तब परिजन बालिका के साथ शहर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी साहिल के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया गया है।
Trending Videos